Indian Tourist Place: परिवार के साथ बिताना चाहते हैं क्वालिटी टाइम तो आज ही लिस्ट में शामिल करें ये जगहें!

Indian Tourist Place: भारत में रहने वाले लोग ज्यादातर विदेश की जगहों पर विजिट करना पसंद करते हैं। लेकिन असल में इन लोगों को ये नहीं पता है कि हमारे खुद के देश में भी काफी ऐसी खूबसूरत जगहें  हैं जिन्हें देखकर आप मंत्रमुग्ध हो सकते है।

आपको बता दें कि लोग अक्सर अपना हॉलिडे एन्जॉय करने के लिए या फिर मूड फ्रेश करने के लिए बाहर घूमने जाते हैं। हालाकिं यहां के लोग ज्यादातर विदेश की जगहों पर घूमना करना पसंद करते हैं। शायद इसलिए भी इन लोगों को ये नहीं पता होता है कि हमारे खुद के देश में भी काफी ऐसी खूबसूरत जगहें हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए ही फेमस हैं। और ये ऐसी जगह है जहां अक्सर लोग घूमने के लिए जाते रहते हैं। हमें यकीन है आप भी इन जगह के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे। वैसे आज के टाइम में किसी के पास इतना समय नहीं होता की वो एक बार में पुरे भारत की यात्रा कर सके। इसलिए आपको आज  भारत में घूमने के लिए कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Read more:- Maharashtra Hill Stations : भारत के ये है खास पॉपुलर हिल स्टेशन, जहां के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे

लेह लद्दाख –

लेह  लद्दाख भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल किया जाता है। हिमालय की गोदी में बसा लेह एडवेंचर्स लवर्स के लिए एक बहुत ही रोमांचक जगह मानी जाती है। यहां की पहाड़ और खूबसूरत झीलें किसी के भी मन को मोह लेती हैं। इसके आलावा घूमने के लिए यहां कई शानदार जगहें हैं। अगर अभी तक आप लेह लद्दाख नहीं गए हैं तो अब आज ही जाने का का पका इरादा बना लें। अगर आपने लेह  लद्दाख घूमने का मन बना लिया है तो यहां पर फुगताल मठ पर जरूर जाएं। वैसे तो

फुगताल मठ को फुगताल गोम्पा के नाम से जाना जाता है।  यह अपनी बनावट और खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेती है। आप यहां ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की दुसरी जगह जांस्कर घाटी मानी जाती है। वैसे तो जांस्कर घाटी लद्दाख में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल रहा है, जहां आप कैंपिंग और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। यह 7000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। आप यहां कई खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं। यहां से लगभग 45 किमी दूरी पर निमू गांव स्थित है। यह आकर्षण का केन्द्र है, जहां आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

लोनार सरोवर, महाराष्ट्र –

लोनार सरोवर को भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार किया जाता है। लोनार सरोवर झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित है साथ ही यह एक सेलाइन सोडा लेक है। लोनार सरोवर के आस-पास बहुत सारे पेड़- पौधे इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

की मॉनेस्ट्री, हिमाचल प्रदेश –

भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित की गोम्पा एक बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री स्थल है। ये जगह नदी के नजदीक समुद्री तट से लगभग 13,668 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां का खूबसूरत नजारा किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं लगता  है।

टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल –

वैसे तो केरल सिर्फ खूबसूरत बीच के लिए ही नहीं, बल्कि मुन्नार के लिए भी जाना जाता है। मुन्नार बहुत ही खूबसूरत जगह है। केरल के मुन्नार में देखने लायक है वो है यहां का टी गार्डन। यह जगह समुद्री तट से लगभग 7000 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां चारों तरफ फैली हरियाली और प्रकृति के खूबसूरत नजारे लोगों के मन को मोह लेते हैं।

जनस्‍कर पर्वत श्रृंखला –

अगर आपको जमी हुई नदियों पर ट्रैकिंग करने का शौक है तो हिमाचल के जनस्‍कर का रुख करना चाहिए। यहां  हर साल जनवरी और फरवरी के महीने में  नदियां जम जाती हैं। बर्फ की चादर ओढ़े इन नदियों को चादर ट्रेक भी कहा जाता हैं। हालांकि नदियों पर जमी बर्फ पर चलना थोड़ा रिस्की होता  है, पर यहां हिमालय के खूबसूरत नजारे, जमे हुए झरने और प्राचीन मिनिस्ट्री का अद्भुत अनुभव पाकर आप सब भूल जाएंगे।

नोहकलिकाई फॉल्स, मेघालय –

यह नोहकलिकाई फॉल्स भारत देश के सबसे बड़े झरने में से एक माना जाता है। यह झरना देखने में जितना खूबसूरत लगता है, इसकी कहानी भी उतनी ही रोचक है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार एक स्थानीय खासी लड़की ने चट्टान से छलांग लगा दी थी। और उस लड़की का नाम लिकाई था। तब से उस लड़की  के नाम पर नोहकलिकाई फॉल्स का नाम पड़ा है।

होगेनक्कल फॉल्स, तमिलनाडु –

वैसे तो होगेनक्कल फॉल्स को नियाग्रा फॉल्स भी कहा जाता है। नेचर लवर्स के लिए ये जगह एक बेस्ट ऑप्शन माना गया है। इस झरने का खूबसूरत नजारा देखते ही बनता है। इसलिए हर किसी को अपने जीवन में एक बार इस जगह का आनंद जरूर उठाना चाहिए।

नंदा देवी, उत्तराखंड –

भारत के उत्तराखंड में स्थित नंदा देवी बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। नंदा देवी भारत की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी है। इसकी पहाड़ियों का ऊपरी हिस्सा बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो जीवन में एक बार इस जगह जरूर जाएं।

स्टाक रेंज, लद्दाख –

अगर खूबसूरत पहाड़ों के बीच समय बिताना पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकती  है।यहां  चारों तरफ भूरे और बर्फ से ढके हुए पहाड़ देखने को बनते हैं। यहां कई एडवेंचर चीजें की जा सकती हैं, जैसे हाइकिंग, क्लाइम्बिंग और कैंपिंग का भी आनंद उठाया जा सकता हैं।

युमथांग वैली, सिक्किम –

सिक्किम वैसे तो अपने आप में ही एक बहुत खूबसूरत जगह है, लेकिन युमथांग वैली के दिलकश नज़ारों की बात अलग होती है। इस जगह को ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ भी कहा जाता है। युमथांग वैली समुद्र तल से करीब 3,564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। यहां पर मनमोहक खूबसूरत झीलें हैं, जो पर्यटकों को कश्मीर का अहसास कराती हैं।

Leave a Comment