Maharashtra Hill Stations : भारत के ये है खास पॉपुलर हिल स्टेशन, जहां के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे

 Maharashtra Hill Stations : अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूम आएं ये हिल स्टेशन, देखते ही खुश हो जाएगा आपका मन

ये तो सभी जानते है कि महाबलेश्वर, महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख पर्वतीय शहर है। यह सह्याद्री पर्वत श्रृंग में स्थित है और इसकी ऊचाई 1,353 मीटर (4,439 फीट) है। महाबलेश्वर को अपने प्राकृतिक सौंदर्य, उच्च वन्यजीव संरक्षण क्षेत्रों और पर्वतीय दृश्यों के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है। भारत के  महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित महाबळेश्वर में केवल हरियाली ही दिखाई देती है,और  यहां भारत के नागरिकों के अलावा विदेशों से लोग भी घूमने आते ही रहते हैं।

Read more:- Lakshadweep Tourist Places: भारत का लक्षद्वीप है जन्नत की सैर, यहां की इन जगहों पर करें एंजॉय

यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल –

वैसे तो इस शहर में कई प्रमुख दर्शनीय स्थल मौजूद होते हैं, जैसे कि

1- आर्थर्स सीट,

2- काटा लड बांध,

3- वीनलेक,

4- प्रतापगड,

5- महाबलेश्वर मंदिर,

6- एलफिस्टोन पॉइंट, और

7- कनकदुर्ग।

महाबलेश्वर शीतकालीन किल्लों का एक महत्वपूर्ण केंद्र होने के कारण, गर्मी के महीनों में यहां कई लोग आकर्षित होते हैं। वैसे तो महाबळेश्वर का शिव मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध होता है। यह मंदिर महाबळेश्वर से 67 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। और इस मंदिर में आपको मराठा  कला से संबंधी वस्तुएँ देखने के लिए आपको मिल सकती है।

प्रतापगढ़ किला –

महाबलेश्वर की ऊंचाई पर स्थित प्रतापगढ़ किले पर लोगों का समूह भी देखा जा सकता है। मराठा साम्राज्य के समय से इस पुरातात्विक किले के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप भी महाराष्ट्र घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो प्रतापगढ़ किले की सैर जरूर करना चाहिए। जहां पर  छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफजल खां का पेट अपने बाघनख से चीर कर रख दिया था। वैसे तो तारा जिले का प्रतापगढ़ किला समुद्र तल से 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। महाबलेश्वर हिल स्टेशन से महज 24 किमी की दूरी पर स्थित होने की वजह से पिछले कुछ सालों में ये एक बहुत ही लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है जहां लोग ट्रकिंग के लिए जाते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और पराक्रम की कहानी बयां करने वाला ये किला और भी  मायनों में खास है।

आर्थर्स सीट –

महाबळेश्वर का सबसे प्रसिद्ध व्यू प्वाइंट आर्थर्स सीट है, जिसे राजा का पॉइंट के रूप में भी जाना जाता है। उसके बाएं तरफ सावित्री नदी बहती है और दाएं तरफ ब्रह्म अरण्य वन है। ऐसा कहा जाता है कि सर आर्थर मैलेट,कि वह यहां घर बनाने वाले पहले व्यक्ति थे और यहीं से बैठकर सावित्री नदी की प्रशंसा करते रहते थे। व्यू प्वाइंट आर्थर्स सीट  रानी के रूप में भी जाना जाता है, और मूल रूप से मढ़ी महल के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा आर्थर की सीट 1,470 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह की सबसे आकर्षक और मनोरंजन विशेषता यहां की हवा का दबाव है जिसके कारण बोतल के ढक्कन जैसी हल्की वस्तुएं तैरने भी लगती हैं। वैसे तो  आर्थर सीट के दक्षिणी हिस्से में  चट्टानें हैं जो दिखने में अमेरिका के कोलोराडो में ग्रांड कैन्यन के समान लगती हैं। साथ ही यहां का  इको पॉइंट, हंटर पॉइंट, टाइगर स्प्रिंग पॉइंट, विंडो पॉइंट और मैल्कॉम पॉइंट यहां के कुछ अन्य देखने में काफी शानदार  हैं।

वीणा झील –

महाबळेश्वर से दो किलोमीटर की दूरी पर एक झील भी है, जिसे वीणा झील के नाम से जाना जाता है। पर्यटक यहां बोटिंग का आनंद लेने आते हैं। महाबळेश्वर को भारत का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन माना जाता है। महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित महाबळेश्वर में हरियाली है। भारत के कलाकार भी इसे देखने आते हैं।

Leave a Comment